गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिपाही रिश्वत लेते गिरफ़्तार

सब इंस्पेक्टर, पत्रकार के विरुद्ध भी मामला दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने शनिवार को साइबर सेल, पटियाला में तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक पत्रकार के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।
विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सिंह ने थाना विजीलेंस ब्यूरो, पटियाला में पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई कि उसका ( प्रदीप) और उसकी पत्नी का आपस में झगड़ा चल रहा है, जिसकी जांच साइबर सेल, पटियाला के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता अनुसार उसकी मुलाकात प्रितपाल सिंह के साथ प्रेस रिपोर्टर एसएस मल्होत्रा द्वारा हुई। एसआई प्रितपाल ने उसे कहा कि वह उनके साथ तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह के पास पहुँच करके उसको सभी मामलों की जानकारी दें। इसके बाद जब शिकायतकर्ता कर्मबीर सिंह को मिला तो उसने शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने बदले उस से 20 हज़ार रुपए रिश्वत मांगी।
प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर कांस्टेबल कर्मबीर सिंह को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 10 हजार रुपए की पहली किश्त लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *