गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीकानेर जिले के बज्जू थाना के पुलिस कांस्टेबल बनवारी लाल को एक मामले में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी ने एसीबी बीकानेर इकाई को शिकायत की कि उसके विरुद्ध दर्ज परिवाद को लज्जा भंग एवं एससी/एसटी का मुकदमा संबंधी रिपोर्ट बताते हुए इस परिवाद को बंद करने एवं फाईल तैयार करने की एवज में कांस्टेबल 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा हैं। इस पर ब्यूरो टीम द्वारा सत्यापन के बाद कांस्टेबल को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के उपमहानिरीक्षक हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *