गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पपौंध थाने में आज सुबह एक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रीवा लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडित पक्ष रामनरेश जायसवाल का पड़ोसी से झगड़ा-मारपीट हो गई, जिसकी उसने शिकायत की तो उसकी रिपोर्ट न लिखकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया। अब आरोपी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा ने उसका मामला दर्ज करने और दर्ज मामले में जमानत कराने के लिए पांच हजार रूपए मांगे। सह आरोपी पवन सिंह ने मध्यस्थता करके मामला तीन हजार रूपए में तय करा दिया और आज उसमे से 2 हजार रूपए देते हुए रामनरेश ने आरोपी अनिल को ट्रेप करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *