गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुग्राम के दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास ने शिकायतकर्ता की सेक्टर-33 स्थित फास्ट फूड की दुकान पर छापा न कराने के बदले में रिश्वत की मांग थी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि आरोपी ने दुकान पर सीआईए गुरुग्राम की टीम द्वारा नशीले पदार्थ को लेकर छापा डालने से डराया था । प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी एसीबी के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *