गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरक्षी ने की आत्महत्या

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक आरक्षी ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुनावत ने मंगलवार देर रात बताया कि जिला संभल में न्यायालय की सुरक्षा में तैनात अठारह बैच का आरक्षी रजत चौधरी, थाना संभल के अंतर्गत के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। रजत चौधरी मूल रुप से जिला बिजनौर के चांदपुर का निवासी था। रजत चौधरी के अपने आवास पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना की सूचना मृतक रजत चौधरी के परिजनों को भी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि मृतक रजत चौधरी का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी भी पुलिस में आरक्षी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *