गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद में खनन ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही को उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करने वाले, एक ट्रैक्टर ने एक सिपाही को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सूत्रों ने आज रविवार को बताया कि बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर के दरबर का निवासी रोहित कुमार पचौली (24) पुलिस में वर्ष 2021 में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसके तैनाती फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना में थी।
सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात में थाना के ववना पुलिस चौकी क्षेत्र में, अवैध मिट्टी खनन का ट्रैक्टर से लदान होने की मिली सूचना पर सिपाही रोहित कुमार पचौली अपने साथी सिपाही चमन के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अवैध मिट्टी खनन से लदे ट्रैक्टर को सिपाही रोहित कुमार पचौली ने ज्यो ही रोकने का प्रयास किया त्यो ही ट्रैक्टर चालक में ट्रैक्टर को ऊपर चढ़कर सिपाही को कुचल दिया, जिसके फलस्वरूप सिपाही रोहित कुमार पचौली गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया ।
थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल सिपाही को फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया और यहां से इसके बाद हालत गंभीर होने पर सिपाही रोहित कुमार को स्थानीय एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां आज तड़के करीब साढ़े छह उसकी मौत हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह आदि पुलिस कर्मी एवं अधिकारी सिपाही रोहित कुमार पचौली को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इधर मृतक सिपाही रोहित कुमार पचोली का भाई इटावा जिला जेल में तैनात बंदी रक्षक सचिन कुमार भी यहां आ गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा आरोपी हत्यारो की पहचान कर ली गई है ,जल्दी गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने मृतक सिपाही रोहित कुमार पंचोली के शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।
इस तरह की घटनाएं जिले में खनन माफियाओं के बुलंद हौंसलों को दो दिखाती हैं साथ ही प्रशासन की लचर कार्यशैली को भी उजागर करती हैं साथ ही सवालिया निशान भी लगाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *