गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा तस्करों से संपर्क पर रहा आरक्षक लाइन हाजिर

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से ती दिन पूर्व एक क्विंटल गांजा के परिवहन में पकड़े गए आरोपी की जांच में पुलिस के साइबर विभाग के आरक्षक के लिप्त होने के प्रमाण मिलने पर आज पुलिस अधीक्षक ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 अगस्त को रोहित शर्मा को एक क्विंटल गांजे के साथ शहडोल से गई स्पेशल टीम ने ब्यौहारी में पकड़ा और ब्यौहारी थाने में अपराध दर्ज करा दिया। कार्रवाई के दौरान एक आरक्षक के संलिप्तता के प्रमाण मिलने पर उसका मोबाइल जब्त कर उसे लाइन हाजिर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *