गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कचरा ट्रॉसफर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू

कोटा : राजस्थान में कोटा नगर निगम (उत्तर) की महापौर मंजू मेहरा ने नगर निगम क्षेत्र के उम्मेदगंज में कचरा ट्रॉसफर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। महापौर मेहरा ने कचरा ट्रांसफर स्टेशन के निर्माणकर्ता संवेदक को कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनाये रखने तथा कार्य को तेजी से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
इस कार्य के लिए कोटा नगर निगम (उत्तर) ने करीब 7.5 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की हैैंं। इस ट्रॉसफर स्टेशन के द्वारा कचरा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर ट्रैचिंग ग्राउण्ड पर डलवाया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कोटा शहर में 4 कचरा ट्रॉसफर स्टेशन बनाये जाना प्रस्तावित थे जो 2-2 कोटा नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण में बनाये जाने थे जिसमें से एक साजी देहड़ा तथा दूसरा महावीर नगर निगम इलाके के पास कोटा नगर निगम दक्षिण में बनाये भी जा चुके है।
मंजू मेहरा ने बताया कि इसी की तर्ज पर कोटा नगर निगम (उत्तर) में भी उम्मेदगंज एवं खेड़ली फाटक क्षेत्र में कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाना है जहां पर कचरे का निस्तारण किया जायेगा। कचरा ट्रॉसफर स्टेशन बनने से आम नागरिकों को कोई भी परेशानी नही होगी और न ही किसी प्रकार का पानी में कचरा एवं बदबू की समस्या होगी जिससे आम जनता को कचरे से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *