गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कन्टेनर-ट्रक की टक्कर : एक मरा, दो घायल

ललितपुर : उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के नाराहट क्षेत्र में सोमवार को कन्टेनर व ट्रक की आमने सामने टक्कर में ट्रक ड्राईवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललितपुर सागर राजमार्ग 44 पर आज कांवड़ यात्रा निकाली जा रही थी, जिस कारण राजमार्ग पर एक तरफ की सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद कर कर दिया गया था। दूसरी ओर की सड़क पर वाहनो का आवागमन जारी था कि इस बीच गौना तिराहे के पास तेज रफ्तार कन्टेनर और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में दोनों ट्रकों में सवार ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को ट्रक से निकाल कर 108 एम्बूलेन्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा भेजा, जहां दोे घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती कर लिया गया, वहीं ट्रक ड्राइवर की हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने परीक्षोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान मनोज (27) निवासी ग्राम कडेका थाना दातागंज जिला बदायूं के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *