गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विद्युत टावर से लटकता मिला ठेकेदार का शव

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार की शाम को ईंट भट्ठे के एक ठेकेदार का शव विद्युत टावर पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस के मुताबिक पलरा गांव के निवासी ब्रजेश कुमार श्रीवास (45साल) पुत्र भागवत श्रीवास आसपास के ईंट भट्ठों में मजदूरों की आपूर्ति करता था। वह ठेकेदारी के काम से विदोखर गांव गया था। शाम को जब वह घर नहीं पहुचा तो परिजनों ने उसे फोन किया, मगर उसका फोन स्विच आॅफ था।
पलरा गांव के वाहर ग्रामीणों ने देर शाम देखा कि ब्रजेश का शव टावर में लटक रहा है। टावर के नीचे बाइक के अलावा डायरी और कागजाद फटे पड़े थे। बाइक के पास शराब के पाउच भी पड़े मिले। मृतक के शरीर में चोट के निशान थे। पुलिस ने इस आधार पर युवक की हत्या कर शव को लटकाये जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल शुरु की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *