नोएडा सेक्टर -6 के पॉकेट 7 EWS सेक्टर -82 में ठेकेदारों के द्वारा सड़क निर्माण जो कार्य किया जा रहा है उस से स्थानीय इलाके के लोगों में रोष है. रोष का कारण काम को सही तरीके से नही करना है. आर .डव्लू .ए पॉकेट -7 के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने निर्माण कार्यों पर टिपण्णी करते हुए कहा कि पॉकेट -7 के अंदर कि सड़क को प्राधिकरण के माध्यम से बनाया जा रहा है जिसमे ठेकेदार के द्व्रारा जो सड़क बनाया जा रहा है उसमे बहुत ही कमी है जैसे आर .सी .सी जो किया जा रहा सिर्फ 1 .30 इंच से 2 “इंच ही किया जा रहा एवं जो अभी ही सड़क काफी जगह क्रैक हो गया है एवं सड़क पर पानी लग जाता है एवं सड़क पर जो सीवर का मेंन होल था उसको बंद कर दिया है जिसके कारण आये दिन फिर समस्या बढ़ सकती है एवं पॉकेट के अंदर लगभग 42 गली है जिसमे कुछ गली में पैसे ले कर ठेकेदार ने आर .सी.सी. कर दिया है बाकी गली को छोड़ दिया है जिससे पॉकेट वासियो में आक्रोश है एवं सड़क के किनारे भी जो काम किया जा रहा है ओ संतोष जनक नहीं है.

शैलेन्द्र मिश्र द्वारा प्रशानिक अधिकारियों को इस लापरवाही के विषय में जानकारी दे दी गयी है जिसमे उन्होंने निर्माणाधीन सड़क की जांच करने के सुझाव दिए है एवं जहाँ सड़क क्षतिग्रस्त है उसको सही करने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पॉकेट की सभी गलियों की आर .सी.सी हो एवं टेंडर में दी गयी 4 ” इंच आर .सी.सी .की जाए साथ ही ढके हुए सीवर को सही किया जाए
