गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धर्मांतरण मामला : तीन गिरफ्तार

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह के गंगा जमना स्कूल में स्कूली बच्चों के कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में एफआईआर के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में धर्मांतरण की धारा बढ़ाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दमोह के गंगा जमना स्कूल में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही जांच के उपरांत बच्चों धर्मांतरण के मामले में मामला दर्ज किया गया था। इसमें धर्मांतरण की धारा मध्यप्रदेश धर्म अधिनियम 2021 के तहत बढ़ाई गई है। इस मामले में गंगा जमना स्कूल की प्राचार्य अप्सा शेख, अनश अतहर और रुस्तम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि सभी संचालकों एवं शिक्षकों को नोटिस जारी किए थे जिससे कि वह अपना पक्ष भी रख सकें, लेकिन इसके बाद भी वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं और लगातार ही फरार हैं। उनके फरार होने से यह बात अवश्य प्रतीत होती है कि वह इन गलत कार्यों में शामिल हैं। पुलिस द्वारा लगातार ही इन आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *