नोएडा : फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कुल मिलाकर 496 छात्रोें को उपाधियां प्रदान की गयी। एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक कर्नल पंकज कुमार सिन्हा ने अतिथियों एवं छात्रों को स्वागत किया और उद्योगों एवं बाजारों के निरंतर विकसित परिदृश्य के संदर्भ में छात्रों की उपलब्धियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्नातकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी सचिव राजेश कुमार सिंह ने एफडीडीआई में छात्रों द्वारा अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान अर्जित कौशल और ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक बनने, देश की वृद्धि और विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
उनके संबोधन ने स्नातकों को दृढ़ संकल्प एवं जिम्मदारी की भावना के साथ अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया। दीक्षांत समारोह में संकाय सदस्यों, छात्रों और शुभचिंतकों ने भाग लिया, जिन्होंने स्नातकों को अपनी उपाधि और पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखा गया। इस दौरान 2022 बैच के 291 छात्रों और 2023 बैच के 205 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गयी।
