ग्वालियर : एनसीसी अफसर प्रशिक्षण अकादमी ग्वालियर में आज जूनियर विंग महिला अधिकारियों की रंगारंग दीक्षांत परेड संपन्न हुयी। परेड की सलामी अपर महानिदेशक पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय मेजर जनरल यूएस सेनगुप्ता ने ली। उन्होंने एनसीसी की देशभर से आई 122 प्रशिक्षार्थियों को भव्य दीक्षांत परेड में रैंक प्रदान किये गए। जूनियर विंग की 122 प्रशिक्षार्थियों ने 45 दिवसीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया जिसमें विभिन्न प्रकार के सैन्य प्रशिक्षण जिसमें बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, उपदेशक कौशल, मैप रीडिंग, फायरिंग ड्रिल, एडवेंचर, खेल-कूद, कैप प्रशिक्षण, योगा तथा एनसीसी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अफसर प्रशिक्षण अकादमी ग्वालियर पूर्ण देश में एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां महिला अफसर सहायक एनसीसी अफसर तथा बालिका कैडेट्स अनुदेशक का प्रशिक्षण होता है।
इस कोर्स की भव्यता इस बार और भी निराली है क्योंकि इस परेड की समीक्षा मेजर जनरल यूएस सेनगुप्ता अपर महानिदेशक पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय द्वारा की गई जिनका स्वागत एनसीसी ओटी ग्वालियर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनयमोहन शर्मा ने परेड ग्राउंड में किया। इनके साथ ही बडी संख्या में इस परेड में ग्वालियर में नियुक्त सेना के वरिष्ठ अधिंकारी तथा विभिन्न संस्थानों के अध्यापक और प्राध्यापकों के साथ साथ प्रशिक्षार्थियों के रिश्तेदार भी इस परेड के साक्षी बने।
कमीशन प्रदान किये जाने के पश्चात् इन महिला एनसीसी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष प्रशिक्षण अधिकारी समन्वय लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल सिंह एवं अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी मेजर प्रतिभा तिवारी द्वारा शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उत्कृष्ट आने वाली एनसीसी अधिकारियों को अपर महानिदेशक पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के अपर महानिदेशक यूएस सेनगुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किये गये।
परेड को संबोधित करते हुए मेजर जनरल यूएस सेनगुप्ता, अपर महानिदेशक ,पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय ने एएनओज से एनसीसी नियमों पर अमल करने एवं एनसीसी कैडेट्स को उचित मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अकादमी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनय मोहन शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ग्वालियर में एनसीसी जूनियर विंग की दीक्षांत परेड संपन्न
