ट्रेन की 8 बोगियां पलटीं; 150 से ज्यादा यात्री घायल
बालासोर। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। ट्रेन की 8 बोगियां पलट गईं। वहीं, ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। हादसे में 150 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है। उड़ीसा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है। ट्रेन हावड़ा से चेन्नई जा रही थी।
घायलों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीमें मदद के लिए रवाना की गई हैं। इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है। एडिशनल डीएमईटी ने बताया कि 15 एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई हैं। घायलों को सोरो सीएचसी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा सकता है।
ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई
