गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना मामलों में गिरावट जारी

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिजाेरम, पुड्डुचेरी और सिक्किम में सक्रिय मामलों में दो-दो मामलों की वृद्धि हुई है। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में सक्रिय मामलों में एक-एक मामले की वृद्धि हुई है। वहीं, देश के अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है या फिर उनकी संख्या स्थिर पाई गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस से महज दो मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान केरल और उत्तर प्रदेश में इस महामारी से ग्रसित एक-एक मरीज ने जान गंवाई है। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 403 लोगों को टीका लगाया गया है। देश में अब तक 2,20,67,37,729 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 65 और बढ़कर 4,49,94,097 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 27 घटकर 1,579 रह गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 90 बढ़कर 4,44,60,613 तक पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,31,905 तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *