गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के मामलों में कमी आयी

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 281 सक्रिय मामले कम होने से इनकी कुल संख्या घटकर 4,222 रह गयी है और इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 5,31,870 हो गया है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और पिछले 24 घंटों में 1,266 लोगों को टीका लगाया गया है। देश में अब तक 2,20,67,10,552 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 309 मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 588 बढ़कर 4,44,54,496 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान चार राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। जिसमें गोवा में चार, झारखंड, लद्दाख और राजस्थान में एक-एक मामला बढ़ा है। इसके अलावा इसी अवधि में केरल में सबसे ज्यादा 113 सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है और अन्य राज्यों में भी सक्रिय मामलों में कमी आयी है। वहीं इस महामारी से केरल और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *