भोपाल में मिले 27 नए मरीज
भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज 35 नए मरीज सामने आए। राजधानी भोपाल में एक दिन में 27 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 82 तक पहुंच गयी है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात्रि यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 2291 सेंपलों की जांच की गयी, जिसमें 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी। भोपाल में जहां 27 नए मामले सामने आए, तो वहीं, इंदौर में पांच, जबलपुर में दो और खरगोन में एक मरीज मिला।
इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ, जो बढ़कर अब 82 पहुंच गया। इस बीच सात नए मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा संक्रमण दर 1़ 5 प्रतिशत दर्ज की गयी। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 10 लाख 55 हजार 147 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 10 लाख 44 हजार 288 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा 10 हजार 777 रोगियों की अब तक इस बीमारी से जान नहीं बचायी जा सकी है।
