गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना संक्रमण राहत : देश में कुछ दिनों से नहीं हुई किसी मरीज मौत

नई दिल्ली : देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,658 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.98 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 3,846 हो गयी है और इसी अवधि में कोरोना के संक्रमण से 151 लोगों के मुक्त होने से कुल संख्या बढ़कर 4,41,40,743 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले घटे हैं। केरल में छह सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,409 हो गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,54,340 हो गई है और मतृकों की संख्या 71,524 है।
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के दो सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,390 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,29,890 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 40,306 तक पहुंच गयी है। महाराष्ट्र में चार सक्रिय मामले घटकर 196 रह गये हैं। इस दौरान 31 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,626 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,408 पर स्थिर है।
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 74 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 13,05,599 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 9,653 हो गयी है। ओडिशा में कोरोना के पांच मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 101 हो गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 13,27,192 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 9,205 है।
तमिलनाडु में कोरोना के चार सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 58 रह गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 35,56,168 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 38,049 पर बरकरार है। तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के तीन मामले घटने से इनकी संख्या घटकर 70 हो गयी है। इस महामारी से स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़कर 8,37,032 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 4,111 पर बरकरार है।
केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कोरोना के तीन मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गयी है और इसके साथ ही कोरोना से अब तक 1,73,516 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि यहां मृतकों की संख्या 1,975 तक बरकरार है। राहत की बात है कि केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, झारखंड, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। इसके अलावा दस राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना का कोई नया सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *