गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बड़ा

हरदा : कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार अनेक मोर्चों पर विफल रही है तथा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कमलनाथ आज हरदा जिले के सिराली कस्वे में किसान आदिवासी सम्मेलन के हिस्सा लेने यहाँ उपस्थित थे।
उन्होंने यहां जन सभा में प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। आज हर वर्ग सरकार से परेशान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपनी सरकार के 18 साल के कार्यकाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। आज बेरोजगारी, किसानो की समस्या, नकली खाद बीज, मंडी की समस्या, महिलाओं पर अत्याचार, कमजोर वर्ग पर अत्याचार के मामलों में प्रदेश नंबर वन है।
उन्होंने कहा कि अगर देश में 100 रुपए का निवेश आता है तो उसका सिर्फ 30 पैसे मध्य प्रदेश में आता है। ये पांच प्रदेशों से घिरा हुआ है लेकिन फिर भी लोग यहां भ्रष्टाचार के कारण निवेश करना नहीं चाहते।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्ष 2020 में चुनी हुई कांग्रेस सरकार के गिरने पर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार करीब साढ़े ग्यारह महीने तक रही। यदि 5 साल तक रहती तो हम अपना घोषणा पत्र पूरा करते।
उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा की मशीन बताते हुए कहा कि श्री चौहान भाषण की मशीन हैं, झूठ बोलने की मशीन हैं। पिछले 18 साल इनका राज रहा किन्तु ये हिसाब नहीं दे पा रहे हैं।
वहीं बीजेपी की विकास यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में विकास यात्रा नहीं, निकास यात्रा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी को हार मिलने वाली है। जनता ने बीजेपी को नकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *