गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा

हिसार : कुमारी सैलजा ने कहा है कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन देने का दम भर रहा है तो दूसरी ओर देश में भ्रष्टाचार कम होने के बजाय बढ़ रहा है। सैलजा शनिवार यहां मीडिया को जारी बयान में कहा कि विश्व के 180 भ्रष्ट देशों की सूची में आज भारत 93 वें पायदान पर खड़ा है जबकि 2015 में 76 वें स्थान पर था। सच तो यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार नासूर बनकर देश को खोखला कर रहा है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अधिकारियों (कुछ को छोडकर) पर सरकार का कोई अंकुश नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन का वायदा करके ही सत्ता में आये थे, पर भ्रष्टाचार को खत्म करना तो दूर उसे पाल-पोस कर उसे और बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार एक ही दावा करते है कि न खायेंगे और न ही खाने देंगे, पर इसी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रहा है, जो देश के लोगों की खुशियां लील रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *