भोपाल : मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सारंग ने आज समन्वय भवन में सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के विज़न अनुसार काम कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अधिकारी सजग रहें जीरो टॉलरेंस पर काम करें। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी सहकारिता शामिल है। नागरिकों के जीवन की बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभाग कार्य करें। अधिकारी सहकारिता की नींव को और अधिक मजबूत कर उसकी साख बढ़ाने में अपना उत्कृष्ट योगदान दें।
श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान की समृद्धि के लिए सहकारिता आंदोलन को मज़बूत करने का काम किया है| यह संदेश हमें किसानों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री शाह कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में उन्हीं के विजन को आगे बढ़ाकर साकार करना है।
श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री शाह का उद्देश्य है कि सहकारिता से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 54 बिंदुओं पर काम करना सुनिश्चित किया जाएं। इसकी समयसीमा निर्धारित कर मॉनिटरिंग करें।
भ्रष्टाचार प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
