गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पार्षद 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने अहम कार्यवाही करते हुए आज अजमेर में बिजयनगर की नगर पालिका के पार्षद एवं उसके भाई को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुष्ट जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार रिश्वतखोर पार्षद महेश जैन एवं उसका भाई लोकेश जैन सड़क निर्माण ठेकेदार पर रिश्वत का अनरगल दबाव बनाते 75 हजार की मांग कर रहे थे।
शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने आज ठेकेदार को साथ लेकर कार्यवाही को अन्जाम देते हुए 30 हजार की रिश्वत के साथ पार्षद महेश जैन एवं उसके भाई लोकेश जैन को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के उपाधीश्क राकेश वर्मा ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेप की कार्यवाही को अन्जाम दिया। ब्यरो का दल आरोपी के घर एवं बैंक खातों की तलाशी में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *