गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पश्चिम बंगाल में ममता के दिन गिनती के

कोलकाता : अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में तेजी से बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए शनिवार को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और दावा किया कि अब तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के गिनती के दिन बचे हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पिछले कई वर्षों से असामाजिक तत्वों का पोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र खतरे में है और बंगाल में उनकी नाक के नीचे अपराध हो रहे हैं। मणिपुर की ओर देखने के बजाय, उन्हें पश्चिम बंगाल की देखभाल करनी चाहिए जहां पंचायत चुनाव से संबंधित हिंसा में लगभग 57 लोगों की हत्या हुई है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को बंगाल की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा की गई हिंसा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के बावजूद उनकी पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। केंद्रीय मंत्री ने मणिपुर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से सवाल कि क्या वह उन सांसदों को भी पश्चिम बंगाल लाएंगे, जो पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय दौरे पर गए हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *