गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली नगर निगम के 42 केंद्रों पर होगी मतगणना

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सात दिसंबर को सुबह आठ बजे से 42 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू होगी। दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई और इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद खास और कड़े इंतजाम दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बलों को तैनात कर किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
दिल्ली नगर निगम चुनाव पर आए सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की जीत रही है। अगर नतीजों के दिन भी परिणाम यही रहे तो निगम में डेढ़ दशक से काबिज भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा। आम आदमी पार्टी ने इस बार कूड़े के पहाड़ से लेकर साफ-सफाई के मुद्दे पर दिल्लीवालों के बीच गई थी। भाजपा ने भी लगातार चौथी बार जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी थी लेकिन एग्जिट पोल को माने तो भाजपा के लिए नतीजे सुखद नहीं दिख रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि 2017 के निगम चुनाव में भाजपा ने तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उत्तरी नगर निगम के 103 में से 64 सीटें, दक्षिण निगम की 104 में से 70 सीटें और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 63 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में आप को महज 48 सीटें जबकि कांग्रेस को 30 सीटें ही मिल पाई थी। अन्य के खाते में 11 सीटें गई थी। उल्लेखनीय है कि पहले तीन निगमों को मिलकर 272 वार्ड थे लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के बाद वार्डों की संख्या 250 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *