अलवर : राजस्थान में अलवर जिले में राजगढ़ के माचाड़ी-कोठी नारायणपुर सड़क मार्ग के मध्य माचाड़ी कस्बे के विद्यालय के समीप अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब सात लाख रुपए कीमत की देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी उदय सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस खेल मैदान के समीप अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान पर कार्यवाही करते हुए लालका टोडा गांव निवासी आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 149 बोतल, 398 हाफ, 2295 पव्वे एवं विभिन्न मार्का की बीयर की 1233 बोतल, 5 कार्टून बियर,139 देशी शराब की पेटी करीब सात लाख रुपए कीमत की शराब जप्त की है।
देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
