गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर

चंडीगढ़ : मनोहर लाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में मजबूती के साथ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। खट्टर ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से रू ब रू होते हुये अपने सम्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा सुखद और ऐतिहासिक है। देश के प्रधान सेवक के रूप में श्री मोदी ने नौ साल पहले आज ही के दिन शपथ लेकर देश सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आगाज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार भारत विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, ठीक उसी प्रकार गत साढ़े आठ साल में हरियाणा भी निरंतर विकास की ओर उन्मुख है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश हर पहलू से सुरक्षित है।

खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े आठ साल के दौरान पर्ची-खर्ची के माध्यम से दी जाती रही नौकरियों के रास्ते को पूर्ण बंद कर दिये हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार की कड़ी को तोड़ते हुए मिशन मेरिट को प्राथमिकता दी है और योग्य युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने लोगों की मांग अनुरूप अनाज मंडी परिसर में नए शेड और चार दिवारी निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अनाज मंडियों में पर्याप्त सुविधाएं प्रदान की जा रही है। राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों की चारदीवारी बनाने, शौचालय व्यवस्था के साथ ही विद्यालय परिसर तक के रास्ते को पक्के करने सहित कक्षाओं में ड्यूल डेस्क के प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद धर्मबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा तथा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *