गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान

पन्ना : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और वे उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। मोदी देश के सर्वमान्य नेता है साथ ही आज उनके कारण देश का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। शर्मा ने यह बात विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पन्ना जिले के पवई में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश को आज नई पहचान मिलीं हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड में जो भी विकास नजर आता है, वो केवल भाजपा की सरकार ने किया है।

कांग्रेस के जमाने में यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ था। यहां रोजगार के संसाधन नहीं थे, सिंचाई की व्यवस्था नहीं थी। बुंदेलखंड आतंक का पर्याय था और लोग यहां आने में डरते थे। लेकिन आज उसी बुंदेलखंड में चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई देता है। आज बुंदेलखंड पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2003 में सत्ता में आई भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को कई मामलों में देश का नंबर एक राज्य बना दिया है।

देश के गेहूं निर्यात में मध्यप्रदेश की भागीदारी 45 प्रतिशत है और प्रदेश देश में नंबर-1 है। 3.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित कर मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के 3.62 करोड़ गरीबों को मुफ्त इलाज का अधिकार दिया है और 30 लाख से अधिक लोग निशुल्क उपचार करा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 5 करोड़ से अधिक लोगों तक मुफ्त अनाज पहुंचाया है। गरीब कल्याण योजना के कारण प्रदेश के 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आने में सफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले लाडली लक्ष्मी योजना और अब मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है। अब सभी राज्यों की बहनें लाडली बहना योजना की मांग कर रही हैं। पूरे देश में बहनों के खातों में हर महीने रुपये डाले जाने और इस राशि को बढ़ाकर तीन हजार तक ले जाने की चर्चा है। उन्होंने कहा कि जब मध्यप्रदेश की बहनों के खाते में 3 हजार रुपये आने लगेंगे तो समझो कि हर राज्य के मुख्यमंत्री को यह योजना लागू करनी ही पड़ेगी।
शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो यहां सड़कें नहीं सिर्फ गड्ढे ही थे। बिजली के तार तो झूलते दिखाई देते थे मगर उनमें बिजली का करंट नहीं दौड़ता था। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह जनता के सामने कैसे जाए। शर्मा ने कहा कि भाजपा तो जनता से आशीर्वाद मांग रही है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस जनाक्रोश रैली निकाल रही है। इसी से यह साबित हो जाता है कि प्रदेश में कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है।
पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, विधायक पवई प्रहलाद लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी, सतानंद गौतम, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *