गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छह लाख के मादक पदार्थ के साथ दंपति गिरफ्तार

जामनगर : गुजरात में जामनगर के ए डिवीजन क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने छह लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर राजकोट से निजी ट्रैवल्स से खिजडीया बाईपास उतर कर जामनगर जा रहे सलीम का. लोबी (41) और उसकी पत्नी रेश्माबेन (40) को पुलिस ने रोक कर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से छह लाख रुपये कीमत का 60 ग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन सहित कुल 6,73,340 रुपये कीमत का अन्य सामान जब्त कर दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनिल, उप्रेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *