गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोण्डा लखनऊ राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह अनियंत्रित एम्बुलेंस और बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार दम्पति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र के सर्वांगपुर ग्राम पंचायत निवासी रमाकांत तिवारी (51) पत्नी ऊषा (49) संग बाइक से सरयू नदी में नहाने जा रही थे कि रास्ते में तेज रफ्तार जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां डॉक्टरों ने रमाकांत और उषा दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *