गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र में एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। जहां एक ओर पत्नी घर पर खून से लथपथ मृत हालत में मिली, वहीं पति का शव आज सुबह गांव के एक खेत में फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम फतेहपुर में कल देर रात घर में अकेली महिला खून से लथपथ मिली, जिसके बाद परिजन महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव के निशान हैं। महिला उमा रानी की बेदर्दी से हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव घटना स्थल पहुंचे।
पुलिस की शक की सुई महिला के पति नर्मदा प्रसाद के ऊपर गयी, तब उसकी तलाश की गई, तो वह भी आज सुबह उसके खेत में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। पुलिस बल गांव में डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियां रामायण में शामिल होने किसी परिचित के यहां गयी हुयी थी। बेटे भी घर पर नहीं थे। जिस समय घटना हुई उस समय महिला घर में अकेली थी। बेटियों के घर लौटने पर घटना का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *