जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दम्पत्ति ने परिवारिक विवाद के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बेलखेडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में देवेन्द्र और उसकी पत्नी संध्या ने परिवारिक कलह के चलते कल घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।
जबलपुर में दम्पत्ति ने लगाई फांसी
