गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सतारा में दंपति की हत्या

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले में रविवार तड़के एक बर्बर घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक किसान दंपत्ति की उनके खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना का पता आज सुबह तब चला जब दूसरे किसानों ने खेत में उनके शव को देखा।
दहिवाड़ी पुलिस के अनुसार, मृतक दंपति की पहचान संजय रामचंद्र पवार (49) और उनकी पत्नी मनीषा (48) के रूप में हुई है, जो अपने खेत में फसल को पानी देने के लिए गए थे और अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके सिर और गर्दन पर वार किया। दंपत्ति खून से लथपथ हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हमला करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *