गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बृजभूषण सिंह को अदालत ने किया बरी

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक सिविल कोर्ट ने सोमवार को कैसरगंज के भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह समेत तीन आरोपियों को सपा के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर हुये जानलेवा हमले के मामले में बरी कर दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार ,सन 1993 में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर उनके नवाबगंज स्थित आवास पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया था जिसमें पंडित सिंह बाल बाल बच गये। इस मामले में पंडित सिंह के भाई जोगेंद्र सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह,ज्ञान सिंह और दीप नारायण यादव के विरुद्ध नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
उन्होने बताया कि मामले का विचारण कर न्यायाधीश जितेंद्र कुमार गुप्ता ने साक्ष्य के अभाव में बृजभूषण समेत तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। सांसद ने पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा पहले से था और 29 वर्ष बाद उन्हें न्याय मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *