गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

न्यायालय ने जवाब दाखिल करने के लिए सत्येंद्र जैन को दिया समय

नई दिल्ली : दिल्ली की अदालत ने धन शोधन मामले में जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दिये गये अनुरोध पर गुरूवार को सुनवाई के बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई चार फरवरी को होगी। सत्येंद्र कुमार जैन के वकील ने धारा 208 के तहत उनके आवेदन पर ईडी द्वारा दायर जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा।
विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने श्री जैन के अनुरोध को सुनने के बाद कहा, “आरोपी सत्येंद्र कुमार जैन द्वारा धारा 208 के तहत आवेदन के जवाब में प्रत्युत्तर दाखिल करने और उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट पर विचार करने के लिए चार फरवरी तक समय दिया जाता है। अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को आरोपी सत्येंद्र कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन को चार फरवरी को वर्चुअल जरिए के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया। ईडी ने अदालत में जैन की याचिका पर जवाब पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *