गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत की आत्मा है गोवंश: राय

अयोध्या : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि गाय विश्व की माता है और भारत की तो यह आत्मा ही है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के मुख्यालय कारसेवकपुरम् की श्रीराम गौशाला में गौवंशों का वैदिक रीति से पूजन करने के बाद श्री राय ने सोमवार को कहा कि गाय ही विश्व की माता है। भारत की तो यह आत्मा ही है। गौपालन से परिवारों पर बोझ नहीं बल्कि परिवार सुखी सम्पन्न होगा। गौसेवा करने वाला मनुष्य हर संकटों से मुक्त रहता है इसलिए गौवंश का संरक्षण संवर्धन हर हाल में होना चाहिये।
कृषि कार्यो से गोवंश को विरक्त करने के बढ़ते प्रचलन को हानिकारक बताते हुये उन्होंने कहा कि अधिक पैदावार और कठिन परिश्रम से बचने के लिये हमें अपने मूल्य को त्यागना श्रेयस्कर नहीं है। गौवंश की सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य हो। दूध न देने वाली गौ का लालन-पालन उतना ही आवश्यक है जितना हमारे घर के वृद्धजनों का होता है।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इन्द्रदेव मिश्र, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम, आचार्य नारद भट्टाराई, आचार्य ऋषभ शर्मा, यजमान श्रीराम गौशाला समिति के अध्यक्ष चम्पत राय, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, सांसद लल्लू सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, अखिल भारतीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, मनोज वर्मा, प्रभारी शिवदास सिंह, गौशाला के सह प्रबंधक शरद शर्मा, सदस्य वीरेन्द्र जी, अमित पाण्डेय, रास बिहारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *