गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्रेन ने दो मोटरसाइकलों को चपेट में लिया

चार की मृत्यु, महिला गंभीर

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में आज एक क्रेन ने अचानक अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकलों को चपेट में ले लिया, जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के बाणगंगा क्षेत्र में शाम को एक क्रेन शाम को गुजर रही थी। कथित तौर पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण क्रेन अनियंत्रित हो गयी और उसने दो मोटरसाइकलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह आगे चल रही बस से टकराकर रुक गयी। चारों व्यक्तियों के शव और महिला को गंभीर रूप में अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों ने कहा कि मृतकों के नामों का खुलासा तत्काल नहीं हो सका।गंभीर रूप से घायल महिला को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है। बाणगंगा पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में क्रेन के ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस मामले की मैकेनिकल जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दुर्घटना के बाद मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और क्रेन को हटवाने के बाद यातायात सामान्य करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *