कोटा : राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रूपए के इनामी बदमाश को चुरू जिले के राजगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चैधरी ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलेश पटेल (28) मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पिछले आठ नवम्बर को कोटा के छावनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला दर्ज था। आरोपी के खिलाफ कोटा में ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था और वहां की पुलिस के लिए वह वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को कोटा ले आई।
