गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी इलाके से गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़ से 25 हजार के इनामी अपराधी लेखाराम उर्फ पीपी बिश्नोई निवासी खोखरिया थाना पीपाड़ सिटी को जोधपुर से दबोच लिया। एडीजी ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी के दौरान पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में 4 साल से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध राज्य के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, हत्या, अपहरण इत्यादि के आधा दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *