गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर की थाना गढीबाजना पुलिस द्वारा सैक्टर बयाना के टॉप-10 एवं 10 हजार के ईनामी बदमाश उमेश गुर्जर को गिरफतार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। मारपीट, लूट, शराब तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आदतन अपराधी उमेश गुर्जर की धौलपुर के थाना कंचनपुर पुलिस को भी एक साल से तलाश थी। थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्यवाही के बारे में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के लखुआ अड्डा से पुलिस टीम ने 23 वर्षीय उमेश गुर्जर निवासी जैसोरा को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *