जयपुर : राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बाड़मेर जिले के थाना कोतवाली में वांटेड पांच हजार के एक इनामी बदमाश को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं एजीटीएफ) दिनेश एमएन ने बताया कि जोधपुर जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र में बकाणियों की बाड़ी निवासी एवं बदमाश रामनिवास परिहार (30)को जोधपुर के थाना माता का थान इलाके से पकड़ा है।
श्री एमएन ने बताया कि एजीटीएफ के गठन के बाद लगातार गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध टीम कार्रवाई कर रही है और इसी क्रम में टीम को बाड़मेर जिले के थाना कोतवाली में वांटेड इनामी आरोपी रामनिवास के जोधपुर में होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बदमाश को माता का थान इलाके से रविवार रात दस्तयाब किया गया। जिसे बाड़मेर की कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया गया। थाना पुलिस ने अपने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
