गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी वांछित बदमाश गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में बाडमेर जिले में 17 महीनों से वांछित पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश महाराज उर्फ जितेंद्र टांक को बुधवार को पुलिस ने जोधपुर के चैपासनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि बुधवार को टीम को इनामी बदमाश महाराज उर्फ जितेंद्र के जोधपुर में होने की सूचना मिली। टीम ने सूचना को विकसित कर चैपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र से आरोपी को डिटेन कर लिया।
प्रेम विवाह से खफा लड़की के परिजन 10 जुलाई 2022 को बाड़मेर के लक्ष्मी नगर निवासी बेटी के पति मोती सिंह भाटी को पांच बत्ती चैराहे से बोलेरो गाड़ी में अगवा कर ले गए। पहले गाड़ी में मारपीट की फिर देरासर के पास गाड़ी से नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार चाकू से वार कर आरोपियों ने पिस्टल से फायर भी किए। मामले में आरोपी महाराज उर्फ जितेंद्र टांक घटना के समय से ही फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *