गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपराधियों ने युवक को मारी गोली

दुमका : झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में निश्चितपुर मोड़ के निकट आज बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और फिर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव निवासी जावेद अंसारी अपने एक दोस्त हरि पंडित के साथ बाइक से सर्टिफिकेट लेने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय आया था।

सर्टिफिकेट लेकर वह वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच निश्चितपुर मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर जावेद अंसारी की बाइक को रोका और बाइक छीनने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि जावेद ने जब बाइक देने से इनकार किया तो अपराधी ने गोली मारकर जावेद को घायल कर दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *