कोटा : राजस्थान में कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नामी बदमाश को देशी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने आज बताया कि मुखबिर से महावीर नगर पुलिस को संतोषी नगर के नाले के पास एक युवक की संदिग्ध अवस्था में खड़े होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी करके एक युवक हिमांशु उर्फ राजू (25) को हिरासत में लिया है जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल,मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए।
श्री चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश हिमांशु उर्फ राजू पुराना हिस्ट्रीशीटर है व उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहले से ही 23 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्राणघातक हमले सहित अन्य संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे भी शामिल है।
देशी पिस्तौल और कारतूस सहित बदमाश गिरफ्तार
