गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

LPG गैस टैंकर से पकड़ी गयी करोड़ों के गांजे की खेप

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बबीना थाना पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के साथ मिलकर गांजे की एक बड़ी खेप ले जा रहे गैस टैंकर को सोमवार को पकड़ा। टैंकर से बहुत बड़ी मात्रा में बरामद किये गये गांजे की बाजार कीमत करोड़ों मे बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश से ही इस टैंकर का पीछा किया । जैसे ही यह मध्य प्रदेश की सीमा से उत्तर प्रदेश की झांसी सीमा को पार कर दाखिल हुए टैंकर को बबीना टोल बेरियर पर रोक लिया गया। बबीना पुलिस की मदद से चालक व क्लीनर सहित तीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये तीन गांजा तस्कर हरिसिंह निवासी गुना मध्यप्रदेश, जलाउद्दीन शफी निवासी संभल उत्तर प्रदेश और सतीश निवासी नागपुर महाराष्ट्र का है। सतीश टैंकर चालक है और बाकी दो इसके साथी हैं। उन्हाेंने पूछताछ में बताया कि यह खेप उड़ीसा से मथुरा के लिए ले जायी जा रही थी।
बहुत लंबे गैस टैंकर में गैस की जगह कई कुंतल गांजा भरा हुआ था। पुलिस को टैंकर को खाली करने में बहुत ही अधिक मशक्कत करनी पड़ी। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया कि खबर लिखे जाने तक इसकी कुल मात्रा की तुलाई अभी जारी ही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *