जम्मू : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि टेन ब्रिज नौशेरा में तैनात, सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। घटना से संंबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
