सात दिवसीय कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा उम्दा प्रदर्शन
इंफोसिस द्वारा स्थानीय कलाकारों को मिला अद्भुत मंच
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नई दिल्ली। भारतीय विद्या भवन दिल्ली केंद्र में इंफोसिस फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय भारतीय सांस्कृतिक संगीत समारोह का शुक्रवार शाम समापन हुआ। इंफोसिस द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 4 फरवरी से शुक्रवार 10 फरवरी तक भारतीय विद्या भवन दिल्ली केंद्र स्थित मुंशी मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में अशेष संख्या में लोगों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत का आनंद लेते हुए भारतीय कला, साहित्य, संगीत से परिचित हुए। लगातार सात दिवसीय चलने वाली इस सांस्कृतिक समारोह में स्थानीय कलाकारों को अपनी अनूठी, अद्भुत एवं आकर्षक कला को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। सभागार में दर्शक दीर्घा में आगन्तुकों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस शुक्रवार समापन संध्या में भाग लेते हुए भारतीय विद्या भवन बेंगलुरु केंद्र के वरिष्ठ पदाधिकारी विदुषी, केे. नागा लक्ष्मी और भारतीय विद्या भवन दिल्ली केंद्र के निर्देशक अशोक प्रधान द्वारा मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने वाले फनकार, संगीतकार, साहित्यकार एंव अन्य कलाकारों का साधुवाद सहित उन्हें सह सम्मानित किया गया।

सात दिवसीय इस रंगारंग कार्यक्रम में भारतीय पारंपरिक शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य, कला का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह समापन के दौरान भारतीय विद्या भवन दिल्ली केंद्र के रजिस्ट्रार राजेश मिश्रा द्वारा इंफोसिस फाउंडेशन का ह्रदय तल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा – आगामी दिनों में शीघ्र ही सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा और भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रचार प्रसार के लिए भारतीय विद्या भवन निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर मीडिया समन्वयक रमेश प्रसाद साहू सहित स्टाॅफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

