गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दक्षिण कोरिया के साथ संस्कृतिक सम्बंध सदियों पुराने

बलरामपुर : योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सम्बंध शताब्दियों पुराने हैं।
दक्षिण कोरिया के साथ राजनयिक संबंधों की 50वीं साल सालगिरह के मौके पर कोरिया जोग्ये भिक्षु संघ के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये योगी ने कहा “आप विदेश में नहीं बल्कि अपने पूर्वजों के घर में आए हैं। कोरिया के ध्यान पंथ श्योन की उत्पत्ति श्रावस्ती के जैतवन से हुई है। दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी ने जलमार्ग से दक्षिण कोरिया की यात्रा की थी। जहां उनका विवाह राजा किम सुरो के साथ हुआ। वहां उनका नाम हू वांग आंक पड़ा। उन दोनों से कड़क वंश की स्थापना हुई। वर्तमान समय में दक्षिण कोरिया में एक बड़ी आबादी इस वंश से जुड़ी हुई है।”
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया और भारत के संबंध एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2018 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन और प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के गौतमबुद्धनगर में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की नई मोबाइल फोन निर्माण इकाई का संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया था।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की स्वतंत्रता की तिथि 15 अगस्त है। वर्तमान में भारतवासी अपनी आजादी के अमृत महोत्सव के उपरांत अमृत काल के प्रथम वर्ष में प्रवेश किये हैं। भारत और दक्षिण कोरिया जी20 समूह के सदस्य हैं। अपनी आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत को जी20 समूह की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस वर्ष जी20 की थीम एक धरा, एक परिवार और एक भविष्य है। यह भारत की प्राचीन वसुधैव कुटुंबकम के भाव से जोड़ती है।
उन्होने कहा कि पूरी दुनिया में जब मैत्री और करुणा की बात होती है तो विश्व मानवता भगवान बुद्ध की बात करती है। उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान गौतमबुद्ध से जुड़े अनेक स्थल यहां पर अवस्थित हैं। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का दो तिहाई हिस्सा उत्तर प्रदेश में व्यतीत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *