भरतपुर : राजसथान के भरतपुर जिले में साईबर अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुये अब तक 31 प्रकरण दर्ज कर 43 मुलजिमों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के निर्देशन मे जिले मे साईबर अपराधों की वारदातों की रोकथाम हेतु साइबर ठगों के विरूद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत
साईबर अपराधियों के विरूद्ध इन प्रकरणों में 63 मोबाईल फोन मय फर्जी सिम कार्ड के अतिरिक्त साईबर अपराधों में प्रयुक्त अन्य प्रदेशों की 195 फर्जी सिम कार्ड, 22 फर्जी एटीएम.क्रेडिट कार्ड, बैंक चौक बुक, पैन कार्ड, दो बोलेरो गाडी, 5 बाईक एवं साईबर ठगों द्वारा विभिन्न शिकायत कर्ताओं के ठगे गये दो लाख तीन हजार 400 रूपये जप्त किये गये है।
जिला भरतपुर में वर्ष 2022 में अब तक साईबर अपराधों के सम्बंध में अनुसंधान हेतु करीब 150 से अधिक बार विभिन्न राज्यों एवं जिलों की पुलिस टीमें जिला भरतपुर में साईबर अपराध अनुसंधान के सम्बन्ध में आई जिनको जिला पुलिस द्वारा एवं स्थानीय थाना पुलिस द्वारा अनुसंधान में अपेक्षित सहयोग प्रदान कर 58 प्रकरणों में मुलजिमों को गिरफ्तार कर अन्य राज्यों एवं जिलों की पुलिस को सुपुर्द किया गया।
साईबर अपराध के मुलजिमों को किया गिरफ्तार
