गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंकिंग फ्रॉड के पीड़ित को साइबर क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाये 50 हजार रु

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में 50 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गत 04 अगस्त को बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी सौरभ कुमार के किसी अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपयों निकाल लिये। इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम सैल को उक्त राशि बैंक खाते में वापस कराने के सख्त निर्देश दिए थे। साइबर क्राइम शाख ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की पहचान कर बैंक के माध्यम से पीड़ित की धनराशि उसके खाते में आज जमा करा दी।

सौरभ कुमार ने इसके लिये साइबर सैल का आभार व्यक्त कर भूरि-भूरि प्रशंसा की। एसएसपी ने जनपद वासियों से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर साझा ना करने और ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *